Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हू जिंताओ सबसे शक्तिशाली: फ़ोर्ब्स

हू जिंताओ सबसे शक्तिशाली: फ़ोर्ब्स
पत्रिका ने हू जिंताओं को सबसे ज़्यादा लोगों का नेता बताया है, जानी-मानी पत्रिका फ़ोर्ब्स ने चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ को दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया है. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी सूची में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरे नंबर पर हैं.

दुनिया के 68 शक्तिशाली लोगों की सूची में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हैं. सोनिया गांधी जहाँ नौवें नंबर पर हैं, वहीं मनमोहन सिंह का स्थान 18वाँ है.इन दोनों राजनेताओं के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुकेश अंबानी, टाटा सन्स के रतन टाटा और आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल को भी शक्तिशाली लोगों की सूची में जगह मिली है.

इस सूची में सऊदी अरब के शाह अब्दुल बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद तीसरे और रूस के प्रधानमंत्री व्लादीमिर पुतिन चौथे नंबर पर हैं.पोप बेनेडिक्ट सोलहवें को पाँचवें और जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को छठे स्थान पर रखा गया है.सूची में सातवाँ स्थान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को और आठवाँ स्थान अमरीकी फ़ेडेरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नाके को मिला है. तिब्बतियों के धार्मिक गुरु दलाई लामा को 39वाँ स्थान मिला है.

फ़ोर्ब्स ने 68 लोगों की इस सूची में राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुख धार्मिक हस्तियाँ, उद्योगपतियों और अपराधियों को भी शामिल किया है. पत्रिका का कहना है कि उसने उन लोगों को जगह दी है, जो कई मामलों में दुनिया को अपनी इच्छा से झुकाते हैं.चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ अभी 67 वर्ष के हैं. फ़ोर्ब्स का कहना है कि हू जिंताओ इस दुनिया के किसी भी नेता के मुक़ाबले सबसे ज़्यादा लोगों के सर्वोच्च राजनीतिक नेता हैं.

पत्रिका ये भी कहती है कि 'हू जिंताओ क़रीब 1.3 अरब लोगों पर लगभग तानाशाही जैसा नियंत्रण रखते हैं.' चीन की आबादी दुनिया की आबादी का पाँचवाँ हिस्सा है.फ़ोर्ब्स का कहना है कि पश्चिमी राष्ट्राध्यक्षों के मुताबिक़ हू जिंताओ आकार में दुनिया की सबसे बड़ी सेना के प्रमुख हैं.

पत्रिका कहती है- परेशान करने वाली नौकरशाही के हस्तक्षेप के बिना ही हू जिंताओ नदी का रुख़ बदल सकते हैं, शहरों का निर्माण कर सकते हैं, विरोधियों को जेल में भर सकते हैं और इंटरनेट पर पाबंदी लगा सकते हैं.फ़ोर्ब्स की ओर से हाल ही में जारी दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सोनिया गांधी को जगह नहीं मिली थी, लेकिन दुनिया के शक्तिशाली लोगों में उन्हें नौवां स्थान मिला है.

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को भी सूची में जगह मिलीहाल ही में 63 वर्षीय सोनिया गांधी को रिकॉर्ड चौथी बार सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है.फ़ोर्ब्स का कहना है कि सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था, वो विदेशी धर्म मानने वाली थीं और राजनीति में आने की उनकी इच्छा नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद 1.2 अरब भारतीयों पर उनका ग़ज़ब प्रभाव है.

अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुनने के लिए भी पत्रिका ने सोनिया गांधी को श्रेय दिया है और कहा है कि असली शक्ति सोनिया गांधी के पास है. पत्रिका का कहना है कि सोनिया गांधी अपने 40 साल के बेटे राहुल गांधी को भी प्रधानमंत्री पद के लिए तैयार कर रही हैं.पत्रिका ने मनमोहन सिंह को 18वें नंबर पर रखा है और कहा है कि वे जवाहर लाल नेहरू के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माने जाते हैं.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+