पूर्व आर्मी चीफ दीपक कपूर भी बने आदर्श घोटाले के भागीदार!

Deepak Kapoor
मुंबई। मुंबई में समुद्र के किनारे आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में कारगिल शहीदों के परिवारों के लिए बनाए गए फ्लैट्स के घोटाले में सिर्फ महाराष्‍ट्र के मंत्रियों ने ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल दीपक कपूर भी भागीदार बने। खबरें आ रही हैं कि उन्‍होंने भी अपना वेतन गलत बताकर आदर्श सोसाइटी में फ्लैट आवंटित कराया।

आदर्श सोसाइटी में फ्लैट लेने की शर्तों में वेतन की शर्त भी शामिल थी। शर्त के मुताबिक फ्लैट 1,80,000 से 3,60,000 रुपए के बीच वेतन पाने वालों के लिए ही थे, जबकि खबर यह है कि दिसंबर 2007 में जनरल दीपक कपूर ने फ्लैट लेने के लिए जो हलफनामा दिया, उसमें उन्‍होंने अपना वेतन 2,82,400 रुपए सालाना बताया। वे उस दौरान नॉर्दर्न कमांड के चीफ थे और उनका वेतन 50 हजार रुपए यानी 6 लाख रुपए सालाना से ऊपर था।

यही नहीं छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद उनका वेतन 90 हजार रुपए प्रति माह, यानी 10 लाख 80 हजार रुपए सालाना पहुंच गया।

इस बारे में जनरल दीपक कपूर से पूछा गया तो उन्‍होंने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्‍होंने कभी भी अपना वेतन गलत नहीं बताया। हालांकि बाद में जनरल दीपक कपूर ने आदर्श सोसाइटी में आवंटित फ्लैट को लौटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+