ओबामा ने परिवर्तन लाने में विफलता की बात स्वीकारी
वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट की करारी हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को स्वीकार किया कि वह अपने पहले दो साल के कार्यकाल में वाशिंगटन की राजनीति में बदलाव लाने में असफल रहे हैं।
ओबामा ने कहा कि उनके प्रशासन का जोर अर्थव्यवस्था की पुनर्बहाली और स्वास्थ्य एवं वित्तीय ढांचे में सुधार का रहा है।
चुनाव प्रचार में रिपब्लिकन ने राष्ट्रपति ओबामा की नीतियों की तीखी आलोचना की। उनका कहना है कि ओबामा पक्षपाती एजेंडे अपना रहे हैं। छोटी पार्टियों की राय लिये बगैर राष्ट्रपति अपनी नीतियों को केवल डेमोक्रेट समर्थन के जरिए क्रियान्वित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ओबामा ने वर्ष 2008 में अपने चुनाव अभियान के दौरान वाशिंगटन में राजनीतिक प्रथाओं में परिवर्तन और द्विदलीय व्यवस्था कायम करने का वादा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications