कैलीफोर्निया अटार्नी जनरल के चुनाव में कमला हैरिस को बढ़त (लीड-1)

वाशिंगटन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की निक्की हैले के दक्षिणी कैरोलिना के गवर्नर पद पर जीत हासिल कर इतिहास रचने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय मूल की एक और महिला कमला हैरिस ने कैलीफोर्निया के अटार्नी जनरल चुनाव में मामूली बढ़त हासिल कर ली है।

बुधवार को अब तक लगभग 70 लाख मतपत्रों की हुई गणना में डेमोक्रेट उम्मीदवार हैरिस ने रिपब्लिकन स्टीव कूली पर 38,000 मतों से बढ़त बना ली है। हैरिस की मां भारतीय मूल की हैं और पिता अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के हैं।

चुनाव में देरी से मतदान करने वालों और अस्थाई मतपत्रों की गणना होनी बाकी है। हैरिस को अभी विजेता घोषित नहीं किया गया है।

यदि हैरिस इस चुनाव में जीत दर्ज करती हैं तो वह कैलीफोर्निया के अटार्नी जनरल पद को सुशोभित करने वालीं पहली महिला होने के साथ ही पहली भारतीय-अफ्रीकी-अमेरिकन मूल की नागरिक होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+