बगदाद विस्फोटों में 64 मरे, 96 गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि बगदाद से 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सलाह ए-दीन कस्बे में तड़के सुबह छापा मारा गया।
पुलिस ने हालांकि, गिरफ्तार लोगों की पहचान और छापे को हाल ही में हुए बम धमाकों से नहीं जोड़ा है।
मंगलवार से अब तक कार बम, आत्मघाती और मोर्टार हमलों में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है, जबकि इन धमाकों में 360 लोग घायल हुए हैं। बगदाद में ये विस्फोट ज्यादातर शिया इलाकों में हुए हैं।
दो दिन पहले इस्लामी आतंकवादियों द्वारा एक चर्च पर हमला करने से 52 लोगों की मौत हो गई थी और 75 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने अपने बयान में कहा, "ये हमले देश में साम्प्रदायिक संघर्ष को उकसाने और राष्ट्रीय एकता को छिन्न-भिन्न करने के लिए किए जा रहे हैं।"
हमलों को देखते हुए पुलिस बगदाद में जगह-जगह जांच कर रही है। दहशत में आए लोग काम पर नहीं निकले और बच्चे स्कूल नहीं गए।
मंगलवार को बगदाद में कुल 20 विस्फोट हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर विस्फोट कैफे, रेस्तरां और बाजारों में किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications