जयपुर में 22 हजार किलो मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट
राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव बी.एन. शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 628 किलोग्राम नकली मावा नष्ट करवाया गया। खाद्य निरीक्षकों के निरीक्षण के दौरान 976 किलोग्राम पनीर, मिठाइयां एवं 192 किलोग्राम सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।
उन्होंने बताया कि नागौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 830 किलोग्राम मिलावटी पनीर एवं मिठाइयां नष्ट करवाई गईं। इसी प्रकार श्रीगंगानगर में 80, टोंक में 15, भीलवाड़ा में 8, पाली में 13, भरतपुर में 8, सवाई माधोपुर में 17 व हनुमानगढ़ में 5 किलो नकली मिठाइयां नष्ट करवाई गईं।
शर्मा ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर में 403, अलवर में 200, सीकर में 15 व श्रीगंगानगर में 10 किलो नकली मावा नष्ट करवाया गया। खाद्य निरीक्षकों ने श्रीगंगानगर में 135, सिरोही में 28, हनुमानगढ़ में 10, प्रतापगढ़ में 10, चुरू में पांच और चित्तौड़गढ़ में चार किलो नकली खाद्य सामग्री नष्ट करवाई।
शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत खाद्य निरीक्षकों ने अब तक तीन हजार 307 निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य वस्तुओं के 866 नमूने जांच के लिए भिजवाए गए हैं और तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications