जयपुर में दीपावली के बाद शुरू होगा मेट्रो का कार्य
जयपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना का कार्य दीपावली के बाद शुरू हो जाएगा। जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन के अध्यक्ष जी.एस. संधु के अनुसार प्रथम चरण के कार्य के लिए दिल्ली की फर्म डीएससी और मुम्बई की फर्म आईटीडी की निविदा तय कर दी गई है।
दिल्ली की फर्म की निविदा 161 करोड़ और मुम्बई की फर्म की निविदा 225 करोड़ रुपये की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications