हिमाचल में खुलेगा अभिनय विद्यालय
धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधोसंरचनाएं सृजित कर रही हैं ताकि वे प्रदेश के विभिन्न अनछुए भागों में अपनी फिल्मों की शूटिंग कर सके। प्रदेश में फिल्म सिटी विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फिल्मी सितारों का जाना-पहचाना स्थान है तथा विभिन्न फिल्मों की शूटिंग यहां नियमित तौर पर होती रही है। फिल्म सिटी विकसित होने से अधिक फिल्म निर्माता हिमाचल प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे और इन गतिविधियों से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
परीक्षित साहनी ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा मुम्बई में चलाई जा रहीं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूह ने फिल्म उद्योग को अनेक अभिनेता दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समूह हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी के विकास में अपना योगदान देगा जिससे बड़ी संख्या में फिल्म निर्माता यहां फिल्म निर्माण में दिलचस्पी दिखायेंगे। फिल्म सिटी बनने से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परीक्षित साहनी को प्रदेश पर्यटन विभाग का प्रकाशन 'हर घर कुछ कहता है' भी भेंट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications