धनतेरस पर देश ने दिल खोलकर की खरीददारी (राउंडअप)

भोपाल में कुछ लोगों ने स्टील के चम्मच तो कुछ ने अपने सपनों का घर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ में लोगों ने करीब तीन क्विंटल सोना और करीब 20 क्विंटल चांदी की खरीददारी कर डाली। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन की गई खरीदारी अक्षय रहती है और इस दिन से लक्ष्मी का आह्वान शुरू हो जाता है।

लखनऊ के प्रमुख अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग और निशातगंज बाजारों में लोग अपने बजट के अनुरूप खरीददारी करते पाए गए। आभूषण बाजार में पिछले साल की तुलना में इस बार लोगों ने काफी खरीददारी की।

लखनऊ चौक सर्राफा संघ के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि बुधवार को रात आठ बजे तक राजधानी में करीब तीन क्विंटल सोना और करीब 20 क्विंटल चांदी बिक गई।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धनतेरस में करीब डेढ़ क्विंटल सोना और आठ क्विंटल चांदी की बिक्री हुई थी।

लखनऊ मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरचंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार देर शाम तक करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

धनतेरस पर ऑटो बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। लोगों ने मध्यम कीमत वाली कारें खरीदना ज्यादा पसंद की।

टाटा मोटर्स के अधिकारी वाई.एन. शुक्ला ने बताया, "मांग के हिसाब से नैनो कार की ज्यादा मांग थी। महंगी कारों में सफारी सबसे ज्यादा बिकी।"

उधर, दिल्ली में भी लोग हाथ खोलकर खरीदारी करते नजर आए। भारी संख्या में खरीददारी निकले लोगों को मेट्रो को संभालना मुश्किल हो गया।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक शर्मा ने बताया, "बुधवार को भीड़ इतनी बढ़ गई कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। बाकी डिब्बों में जगह न होने से पुरुषों को महिलाओं के डिब्बे में यात्रा करने की इजाजत देनी पड़ी।"

दिन में मेट्रो में सामान्य भीड़ रही, लेकिन शाम होते ही इसमें तेजी से इजाफा हो गया। कुछ स्टेशनों पर मेट्रो को अतिरिक्त समय तक रोकना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे तक मेट्रो में 12.39 लाख लोग सवार हुए।

उधर, भोपाल के प्रमुख बाजार न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, एम. पी. नगर, पुराना भोपाल के इतवारा, बुधवारा और मारवाड़ी बाजार में धनतेरस की खरीददारी से गुलजार नजर आए। बर्तन से लेकर आभूषण और पटाखे की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

महाराण प्रताप नगर के कारोबारी आशीष शर्मा बताते हैं कि इस साल पिछले साल की तुलना में खरीददारी ज्यादा हो रही है।

भवन निर्माता दीपक लालवानी बताते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा मकान खरीदे जा रहे हैं। मकान की कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन खरीददार बढ़ गए हैं।

उधर, देहरादून के बाजारों में प्रदोस एवं धनतेरस के योग पर राजधानीवासी जमकर खरीददारी करते देखे गए। भीड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन को यातायात मार्गो में परिवर्तन करना पड़ा।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिटी बसों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में परिचालन पर रोक लगाने के साथ ही कुछ मार्गो पर यातायात वनवे कर दिया गया है। प्रशासन ने राजपुर रोड, घंटाघर और चकराता रोड पर यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि इस दिन कोई कार्य या खरीददारी के अलावा शाम के समय यम के लिए दीपदान करना काफी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि आज से ही लक्ष्मी का आह्वान शुरू हो जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+