युवाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : प्रसाद
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि देश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है।
प्रसाद ने यह बात यहां आयोजित पेट्रोटेक-2010 के दौरान डब्ल्यूपीसी युवा फोरम के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या के 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 35 वर्ष से कम है, जबकि दुनिया के विकसित देश बुजुर्गो की बढ़ती संख्या का सामना कर रहे हैं।
प्रसाद ने कहा कि सौभाग्य से तीव्र विकास दर के साथ युवाओं के लिए अधिक रोजगार के साधन उपलब्ध हो पा रहे हैं, लेकिन ऊर्जा की कमी विकास में बाधा बन सकती है। इसलिए हम ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का हमेशा से युवाओं पर विशेष ध्यान रहा है। पिछले वर्ष ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। ऊर्जा क्षेत्र में कुशल कार्मिकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान की शुरुआत की गई और इसे विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के साथ जोड़ दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications