नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 82 हुई
दक्षिणी 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक एल. एन. मीणा ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार को एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 82 तक पहुंच गई।"
उल्लेखनीय है पूर्वी मिदनापुर जिले के हिजली शरीफ से दक्षिण 24 परगना स्थित काकद्वीप जा रही एक नाव शनिवार को डूब गई थी। नाव पर कुल 246 लोग सवार थे।
मीणा ने कहा, "नौसेना, तटरक्षक बल ओर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गोताखोर शवों को तलाशने में जुटे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications