नक्सलियों-पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़, 13 पुलिसकर्मी घायल

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया, "सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने झाड़ग्राम सब डिविजन के संकरेल में चूनापाड़ा इलाके में दबिश दी। उस वक्त नक्सली ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे।"
उन्होंने कहा, "महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें सकरैल पुलिस थाने के प्रमुख उत्तम कुमार देबनाथ भी शामिल हैं।" उन्होंने बताया कि देबनाथ को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली घटनास्थल से एके-47 राइफल, गोलियां और कुछ अन्य हथियार भी लूट कर ले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications