सैन फ्रांसिस्को में मैकडोनॉल्ड्स के खिलौनों पर प्रतिबंध
सान फ्रांसिस्को, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सान फ्रांसिस्को में अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थो के साथ मुफ्त खिलौने देने वाले रेस्तराओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध के बाद बच्चों को मैकडोनॉल्ड्स के 'हैप्पी मील' के वसा की उच्च मात्रा वाले भोज्य पदार्थ खाने से रोका जा सकेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'सान फ्रांसिस्को क्रॉनिकल' के मुताबिक शहर के 'बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स' ने तीन के मुकाबले आठ वोटों से एक नए कानून को स्वीकृति दी है। इस कानून के मुताबिक फल व सब्जियों सहित सोडियम, वसा, शर्करा की कम मात्रा वाले खाद्य पदार्थो के साथ ही बच्चों के लिए उपहार दिए जा सकते हैं।
सुपरवाइजर इरिक मैर कहते हैं कि इस कानून का बनना बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ी विजय है।
अभी इस कानून को सान फ्रांसिस्को के मेयर गैविन न्यूसम की स्वीकृति मिलना बाकी है। इसके तहत विभिन्न रेस्तरां में 600 से कम कैलोरी के खाद्य पदार्थो के साथ ही मुफ्त खिलौने दिए जा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications