सिंगापुर में आपात स्थिति में उतरा विमान (लीड -1)
सिंगापुर, 4 नवम्बर (आईएएनएस)। क्वांटस एयरवेज के एक यात्री विमान को इंजन में खराबी आ जाने की वजह से सिंगापुर के बाटम द्वीप में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। एयरवेज के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरवेज ने विमान की आपात लैंडिंग की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान के इंजन में खराबी की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सिंगापुर में उतरना पड़ा।
एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, "विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विमान संख्या क्यूएफ 32 को मजबूरन अपना एक इंजन बंद करना पड़ा।
सिंगापुर उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है बल्कि उसे चांगी हवाई अड्डे पर उतारा गया। विभाग की प्रवक्ता ने कहा, "विमान पूर्वाह्न् 11.47 बजे उतरा।" खबरों के अनुसार विमान में 433 लोग सवार हैं।
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय की प्रवक्ता बाम्बांग इरवान ने भी इस बात की पष्टि की है कि विमान सिंगापुर में उतरा है।
इंडोनेशिया के समाचार चैनलों के मुताबिक बाटम के नागरिकों को टूटे टुकड़े मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे विमान के पुर्जो के हिस्से हैं। लोगों ने हवा में विस्फोट की भी आवाज सुनी और विमान से धूआं उठते भी देखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications