त्योहारों ने बढ़ाई बिहारों के बाजारों की रौनक
बुधवार को धनतेरस के मौके पर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में जहां 213 करोड़ रुपये का करोबार हुआ वहीं सोने-चांदी के सिक्कों और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की भी खूब बिक्री हुई। कारों की बिक्री के मामले में मारुति पहले नंबर पर रही। मारुति उद्योग के अधिकृत विक्रेताओं की मानें तो केवल पटना में मारुति के 930 से ज्यादा वाहन बिके।
पटना में बुद्घा टोयोटा में प्राडो मॉडल की एक कार बिकी जिसकी कीमत 56 लाख रुपए है। अधिकृत विक्रेता बुद्घा टोयोटा के विक्री प्रबंधक नरोत्तम ने आईएएनएस को बताया कि ग्राहकों ने मित्सुबिशी की पजेरो और आउटलैंडर को भी खूब पसंद किया गया।
इधर, बोलेरो कंपनी के अधिकृत विक्रेता सोनाली मोटर्स के बिक्री प्रबंधक का कहना है कि इस वर्ष धनतेरस के मौके पर करीब 200 बोलेरो की बुकिंग हुई थी लेकिन चुनाव के कारण समय पर गाड़ियां शोरूम नहीं पहुंच पाईं। इस कारण ग्राहकों को गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो सकीं।
धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार और बैंकों से सोने के सिक्कों की भी बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक बैंकों से सिर्फ 25 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के सिक्के खरीदे गए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि बैंक में धनतेरस के दिन 22 किलो से ज्यादा सोने के सिक्के बेचे गए। सबसे ज्यादा बिक्री दो, पांच और 10 ग्राम के सोने के सिक्कों की हुई है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में भी सिक्कों की जमकर बिक्री हुई।
धनतेरस के मौके पर दो पहिया वाहनों की भी जोरदार बिक्री देखी गई। राजधानी के हीरो होंडा के एक शोरूम पाटलिपुत्र ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सिर्फ बुधवार को यहां से 300 से ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications