यूपी में दीपावली पर शहरों में रातभर रहेगी बिजली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली के दिन बिजली गुल होने की समस्या लोगों के सामने नहीं आएगी। राज्य सरकार ने दीपावली पर राज्य के शहरी क्षेत्रों में सारी रात बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

'उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड' के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों को राज्य के शहरी इलाकों में शाम छह बजे से रात तक बिजली आपूर्ति करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों का भी ध्यान रखते हुए वहां अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक बिजली देने को लिए पावर कार्पोरेशन ने दीपावली के दिन व रात में औद्योगिक व वाणिज्यक विद्युत भार बंद रखने का फैसला किया। जनता को निर्धारित समय प्रणाली के तहत बजली मिलेगी। इसके लिए बिजली वितरण से जुड़े अधिकारियों से स्थानीय खराबी को तत्काल दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में गैंग, ट्राली, ट्रांसफार्मर आदि उपलब्ध रखने को कहा गया है।

राज्य में सामान्य तौर पर बिजली की की मांग करीब 8500 मेगावाट होती है, जो त्योहारों में बढ़कर करीब 9,500 मेगावाट तक तक पहुंच जाती है। राज्य सरकार अपने सभी संसाधनों से करीब 4000 मेगावाट बिजली का इंतजाम कर पाती है। 3,500 मेगावाट बिजली केंद्र सरकार से मिलती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+