उड़ीसा में 4 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मार गिराए गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कारलाकुटा गांव में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने वहां छामा मारा।
उन्होंने कहा, "नक्सलियों के साथ मुठभेड़ 10-15 मिनटों तक चली। इसमें पुलिस के कुछ जवान भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके से हथियार और नक्सलियों के बैनर भी मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications