सिंगापुर में आपात स्थिति में उतरा विमान
जकार्ता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। क्वांटस एयरवेज के एक यात्री विमान का ईंधन समाप्त होने के बाद उसे सिंगापुर के बाटम द्वीप में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि सिंगापुर उड्डयन प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि की है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, "विमान उतरने की कोशिश कर रहा था।"
इंडोनेशिया के समाचार चैनलों के मुताबिक बाटम के नागरिकों को टुटे हुए टुकड़े मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे विमान के हैं। लोगों ने हवा में विस्फोट की भी आवाजें सुनी और इलाके उड़ते विमान से धुआं निकलते भी देखा।
इंडोनेशिया परिवहन सुरक्षा समिति के प्रमुख ततांग कुरनियादी ने चैनल को बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि क्वांटस का विमान ईंधन भरने के लिए आपात स्थिति में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर उतरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications