कोलम्बिया में हवाई अड्डे पर विस्फोट
बोगोटा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कोलम्बिया में एक हवाई अड्डे के गोदाम में बुधवार को विस्फोट हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद कई उड़ानों को स्थगित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह विस्फोट विलाविसेंसियो हवाई अड्डे के एक गोदाम में हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
इस घटना के बाद हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट किस तरह से किया गया था। विस्फोट के बाद हवाई अड्डे की कई उड़ानों को स्थगित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications