पार्सल मिलने पर ग्लासगो हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टेलग्राफ' के मुताबिक हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध पार्सल अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार लगभग 7.55 बजे शाम को पार्सल उस समय बरामद किया गया जब विमान में सवार होने से पहले यात्रियों की जांच चल रही थी।
प्रवक्ता के मुताबिक इलाके को खाली करा लिया गया है और बुधवार देर रात हवाईअड्डे से विमानों की आवाजाही शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने बताया, "तलाशी के दौरान संदिग्ध पार्सल पाया गया। हम यह कह सकते हैं कि विमानों की आवाजाही सामान्य हो गई है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में भी ग्लासगो हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications