प्रणब को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया है: ममता
कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन की सरकार में आने पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी मुख्यमंत्री बनें तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।
राज्य में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा बीते 33 वर्षो से राज्य की सत्ता में निरतंर बना हुआ है। अब उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव है।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ममता ने कहा, "अगर 2011 के चुनाव के बाद प्रणब दा मुख्यमंत्री पद स्वीकार करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे सत्ता या मुख्यमंत्री पद का कोई लालच नहीं है। मैं आम लोगों के लिए यह लड़ाई लड़ रही हूं जो माकपा के अत्याचार से त्रस्त हो चुके हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने प्रणब दा से कहा था कि सत्ता में आने पर आप राज्य की जिम्मेदारी संभालें। मैंने उनसे यह भी कहा कि उन्हें मैं पूरा समर्थन दूंगी। इस पर वह हंसने लगे और कहा कि 'क्या आप पागल हो गई हैं?' यह फैसला जनता को करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications