गौतम देब ने मुझे धमकी दी थी : ममता
उन्होंने कहा, "सिंगूर मामले के दौरान पश्चिम बंगाल के आवासीय मामलों के मंत्री गौतम देब ने मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तरफ से भूमि अधिग्रहण मामले में हमारी मांगों को लेकर फोन पर बात की थी।"
रेल मंत्री ने एक बंगाली समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान बताया, "एक दिन गौतम ने मुझे फोन कर सिंगूर में बैठक आयोजित नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुझे सिंगूर में बैठक करने की अनुमति नहीं देगी लेकिन हमने उनकी इस धमकी को अनसुना कर दिया था।"
उल्लेखनीय है कि बनर्जी और उनकी पार्टी ने हुगली जिले के सिंगूर में टाटा के नैनो परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले का विरोध किया था। बनर्जी ने इस दौरान 26 दिनों की भूख हड़ताल भी की थीं।
सिंगूर मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री बुद्धदेव और ममता के बीच 12 सितम्बर, 2008 को कोलकाता सूचना केंद्र में मुलाकात भी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications