सोनिया विश्व की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार

बुधवार को जारी इस सूची में सोनिया गांधी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (10वें) और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (18वें) से पहले नौंवे स्थान पर हैं। इस सूची में शामिल अन्य लोगों में दूरसंचार क्षेत्र के सुनील मित्तल 44 वें और रतन टाटा 61 वें स्थान पर हैं।
जिंताओ विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माने गए हैं जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से आगे हैं। ओबामा पिछले साल की इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर रहे थे। पत्रिका के मुताबिक इस सूची में दुनिया की 6.8 अरब की आबादी केलिए मायने रखने वाले 68 लोगों को शामिल किया गया है।
फोर्ब्स की इस सूची में राष्ट्र प्रमुखों, धार्मिक नेताओं और उद्यमियों को शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने कहा कि, "इन्हें चुना गया है क्योंकि ये लोग अपनी इच्छा के अनुसार दुनिया बदल सकते हैं।" इस सूची में 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में सऊदी अरब के शाह अब्दुला बिन अब्दुल अजीज अल सऊद (तीसरे), रूस के प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन (चौथे), पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (पांचवें), जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल (छठवें), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन (सातवें) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के गवर्नर बेन बर्नान्के आठवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications