दीपावली पर गुलजार हुए लखनऊ के बाजार

लखनऊ स्थित शापिंग मॉल फीनिक्स, सहारागंज, फन रिपब्लिक, ईस्टएंड मॉल (वेब) और रिवर साइड मॉल में दीपावली से एक दिन पहले सुबह से ही खरीददारों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

ग्राहकों को लुभाने के लिए लगभग हर ब्रांड की तरफ से लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। लोग शोरूम से ब्रांडेड कपड़े, घड़ियां, जूते-चप्पल व कैमरे, मोबाइल, आईपॉड और डीवीडी जैसे इलेक्टॉनिक सामान खरीद रहे हैं।

इसके अलावा स्पेंसर, बिग बाजार, वी-मार्ट और विशाल मेगामार्ट रिटेल स्टोर में लोग परिवार सहित घर के लिए नया सामान लेने पहुंच रहे हैं।

वुडलैंड शोरूम के प्रबंधक आलोक सिंह कहते हैं कि लोग दाम की परवाह कि बिना धड़ल्ले से खरीददारी कर रहे हैं, उन पर मंदी का बिल्कुल असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय होने की उम्मीद है।

मॉल और रिटेल स्टोरों के अलावा राजधानी के परम्परागत अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग, महानगर, अलीगंज और निशातगंज बाजारों में भी खरीददारों का रेला देखने को मिल रहा है।

उप्र आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता कहते हैं कि दीपावली से पहले आशंका थी कि कहीं महंगाई व्यवसाय को न प्रभावित करे लेकिन जिस तरह बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं दिख रही है उससे साफ है कि महंगाई पर लोगों का जोश भारी पड़ रहा है।

धनतेरस के मौके पर बुधवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। खरीददारी के उत्साह से बाजार गुलजार नजर आए। आभूषण, बर्तन और मोटर-कार बाजार में रौनक देखी गई।

धनतेरस पर करीब तीन क्विंटल से अधिक सोना और करीब 20 क्विंटल चांदी खरीदी गई। कार और ऑटोमोबाइल के विभिन्न शोरूमों में 1100 से अधिक छोटी-बड़ी कारें और करीब 2,000 मोटरसाइकिलें बेची गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+