शब्बीर के संवाददाता सम्मेलन में बाधा
मोर्चे के कार्यकार्ताओं ने 'जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी' के अध्यक्ष एवं हुर्रियत कांफ्रेंस की कार्यकारी परिषद के सदस्य शब्बीर पर हमला करने की कोशिश की। शब्बीर को बुधवार देर रात को ही रिहा किया गया था।
शब्बीर एक स्थानीय होटल में संवाददाताओं को सम्बोधित कर रहे थे। मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने वहां तोड़फोड़ की और कहा कि 'भारत विरोधी आवाजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी'।
पुलिस हस्तक्षेप के बाद व्यवस्था बहाल हो पाई और शब्बीर ने तब जाकर संवाददाताओं को सम्बोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications