ममता की सलाह, चश्मा बदलें बुद्धदेव

ममता ने एक निजी बांग्ला समाचार चैनल 'स्टार आनंद' को बुधवार को दिए साक्षात्कार में कहा, "वह रेलवे में नौकरियां न होने और हाल ही में शुरू हुईं रेलगाड़ियों के सम्बंध में अफवाहें फैला रहे हैं। नियुक्तियों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। रेलवे का नियुक्ति बोर्ड इस मामले को देख रहा है।"

ममता ने बुद्धदेव को आड़े हाथ लेते हुए सलाह दी है कि यदि वह प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में हुए विकास को नहीं देख पा रहे हैं तो उन्हें अपना चश्मा बदलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "यदि वह मेरे रेल विभाग द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यो को नहीं देख सकते हैं तो मैं उन्हें चश्मा बदलने की सलाह देती हूं।"

उन्होंने कहा, "रेलवे में पहले ही 1,67,000 नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जहां तक रेलगाड़ियों की बात है तो दूरंटो एक्सप्रेस रेलगाड़ी बहुत लोकप्रिय है। उनका दिमाग पूरी तरह से जटिल है, इसलिए वह दूरंटो की सफलता नहीं देख सके।"

बुद्धदेव ने अपने विभाग में एक भी नौकरी उपलब्ध न करा पाने के लिए रेल मंत्री की आलोचना की थी। इसके कई दिन बाद ममता का यह बयान आया है।

इस साल की शुरुआत में बुद्धदेव ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए दूरंटो एक्सप्रेस व ममता द्वारा शुरू की गईं अन्य रेलगाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि सिर्फ रेलगाड़ियां शुरू करने पर ही ध्यान दिया जाता है और बाद में ये गायब हो जाती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+