नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ में 1 नक्सली समर्थक ढेर (लीड-2)

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने झाड़ग्राम सब डिविजन के संकरेल में चूनापाड़ा इलाके में दबिश दी थी। उस वक्त नक्सली ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे।" नक्सलियों ने पुलिस के दल पर लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों की गोलीबारी में एक नक्सली समर्थक मारा गया और आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, "महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें सकरैल पुलिस थाने के प्रमुख उत्तम कुमार देबनाथ भी शामिल हैं।"

उन्होंने बताया कि देबनाथ को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली घटनास्थल से एके-47 राइफल, गोलियां और कुछ अन्य हथियार भी लूट कर ले गए।

उधर, तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि झड़प के दौरान मारा गया व्यक्ति उनका समर्थक है। पार्टी की पश्चिमी मिदनापुर जिला ईकाई के अध्यक्ष प्रणब बासु ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबरी करने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+