ऑरेकल को 12 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी सैप

'फाइनेंशियल टाइम्स' में बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक सैप और ऑरेकल के बीच सहमति बनी है कि इस राशि के भुगतान के साथ ऑरेकल सैप के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग वापस ले लेगी।

ऑरेकल हालांकि वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए मांग करती रहेगी। सैप और ऑरेकल के बीच यह कानूनी जंग कैलीफोर्निया की एक अदालत में चल रही है।

ऑरेकल ने इस मामले में सैप पर कुल दो अरब डॉलर की दावेदारी की है। ऑरेकल का आरोप है कि सैप की एक पूर्व सहायक कम्पनी ने उसके सॉफ्टवेयर की नकल कर उसके एक ग्राहक को अपेक्षाकृत बहुत कम कीमत पर मैंटेनेंस सेवा पेश की थी।

यह मामला चर्चा में इसलिए भी आ गया क्योंकि ऑरेकल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एचपी के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी लियो अपोथिकर को भी इस मामले में घसीटने की कोशिश की। अपोथिकर पहले सैप के मुख्य कार्यकारी रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+