खाद्य महंगाई दर घटकर 12.85 प्रतिशत हुई
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 15.43 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 16.62 प्रतिशत थी।
ईंधन कीमतों की महंगाई दर भी घटकर 10.67 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 11.25 प्रतिशत थी।
खाद्य पदार्थो की महंगाई दर में पिछले कुछ सप्ताह से गिरावट आनी शुरू हुई है। मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि कर दी है।
रेपो रेट छह प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत और रिवर्स रेपो रेट पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत की गई है। इस साल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में यह छठवीं बार वृद्धि की है।
बैंक ने हालांकि अगले तीन महीनों तक ब्याज दरों में और वृद्धि से इंकार किया है।
23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले प्रमुख खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
मोटे अनाज: 4.07 प्रतिशत
चावल: 3.17 प्रतिशत
गेहूं: 4.36 प्रतिशत
दालें: 0.67 प्रतिशत
सब्जियां: (-)4.2 प्रतिशत
फल: 16.03 प्रतिशत
दूध: 21.72 प्रतिशत
आलू: (-) 51.22 प्रतिशत
प्याज: (-) 0.13 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications