आंध्र के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका
चक्रवाती तूफान के दौरान और अधिक जानमाल की क्षति की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन राहत बल के अलावा सेना, वायुसेना और नौसेना को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विक्षोभ के मद्देनजर चक्रवाती तूफान, बारिश या फिर तूफानी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।
अधिकारी के मुताबिक दक्षिणी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। तूफान के दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, "बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में बने विक्षोभ के तूफान में बदलने की संभावना है और इसके पश्चिमोत्तर तमिलनाडु से उत्तरी तमिलनाडु की तरफ बढ़ने की उम्मीद है।"
अधिकारियों के मुताबिक पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से 26 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 1,000 गांवों के लगभग छह लाख लोग प्रभाावित हुए हैं। लगभग 50,000 लोगों को 110 राहत शिविरों में भेजा गया और 126,000 मकान डूब गए हैं।
मुख्यमंत्री के. रोसैय्या ने पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिलों के प्रभावित इलाकों का गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications