शिवराज ने की खरीददारी, विजयवर्गीय ने संभाली दुकान
चौहान धनतेरस के मौके पर बुधवार रात को अपनी पत्नी साधना सिंह और बच्चों के साथ न्यू मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने लक्ष्मी जी की प्रतिमा, शक्कर के खिलौने,चांदी का सिक्का और पत्नी के लिए साड़ी खरीदी। चौहान ने इस दौरान न्यू मार्केट का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
वहीं विजयवर्गीय दीपावली पर खरीददारी नहीं बल्कि वे अपनी पैतृक दुकान संभालकर सामान की बिक्री करने में लगे है। इंदौर में विजयवर्गीय की पैतृक दुकान है। विजयवर्गीय कहते है कि इस दुकान का संचालन उनकी मां करती हैं, उन्हीं के आदेश पर वह दीपावली के मौके पर दुकान का संचालन करते हैं।
विजयवर्गीय को दुकान पर ग्राहकों को सामान देते और हिसाब करते देखकर लोगों के सवाल उन्हें विचलित नहीं करते। वह कहते हैं कि वह पहले आम आदमी हैं और नेता व मंत्री बाद में, लिहाजा पैतृक दुकान में दीपावली के मौके पर तीन दिन तक सहयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications