आंत कैंसर से बचाव के लिए खाएं काली रसभरी
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट युके' के मुताबिक वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में देखा कि इस फल का सेवन आंत के कैंसर की बीमारी की आशंका वाले चूहों में ट्यूमरों की संख्या 60 प्रतिशत तक कम कर देता है।
पूर्व के अध्ययनों से पता चला था कि काली रसभरी में एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं और उनमें कैंसर-विरोधी गुण भी होते हैं।
अध्ययन में देखा गया कि यह फल एक प्रोटीन बीटा-कैटेनिन को निष्क्रिय कर ट्यूमर के विकास को रोकता है।
शिकागो को इलिनॉय विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता वैंकाई यांग कहते हैं, "हमने देखा कि काली रसभरी एक प्राकृतिक उत्पाद है जो बहुत फायदेमंद है और इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।"
वैज्ञानिकों ने चूहों में होने वाले आंत के कैंसर पर काली रसभरी के कई सुरक्षात्मक प्रभाव देखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications