युद्ध अपराधों के आरोप में श्रीलंकाई तमिल गिरफ्तार
टोरंटो, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा में एक श्रीलंकाई तमिल को युद्ध अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
युद्ध अपराध के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति अगस्त में थाईलैंड से वैंकूवर आने वाले 492 श्रीलंकाई शरणार्थियों में से एक है।
आरोपी को वैंकूवर में हिरासत में रखा गया है और अगर उसके खिलाफ युद्ध अपराधों से जुड़े आरोप साबित हो गए तो उसे श्रीलंका से निर्वासन की सजा मिल सकती है।
कनाडाई आव्रजन कानूनों के अनुसार युद्ध अपराधों या आतंकी गतिविधियों में दोषी पाए जाने पर आरोपी को देश में रहने की इजाजत नहीं होती।
निर्वासन संबंधी मामलों की निगरानी करने वाले विभाग कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने बुधवार को तमिल व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
कनाडा सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के एक प्रवक्ता विक टोयज ने कहा, "कनाडा सरकार इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगी कि उसकी उदारता का फायदा उठाकर उसे ही आपराधिक गतिविधियों का निशाना बनाया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications