कर्मियों की लापरवाही से हुआ इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस हादसा
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं मालवाहक रेलगाड़ी के बीच हुई टक्कर की शुरुआती जांच में रेलकर्मियों की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया गया है। हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त कर रहे हैं।
रेलवे सुरक्षा आयुक्त (मध्य सर्किल) चेतन बख्शी ने बुधवार को शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश की।
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार गुना-ग्वालियर सेक्शन के भदरवास स्टेशन पर इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस और एक माल वाहक रेलगाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर की जांच की शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा रेलकर्मियों की लापरवाही से हुआ था।
उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 23 लोग मारे गए थे और 36 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications