झुलसे कश्मीर का जाएजा लेने पहुंचे चिदम्बरम
श्रीनगर। भारत के गृहमंत्री पी चिदम्बरम रविवार से कश्मीर यात्रा पर है। वो वहां सुलगती घाटी का जायजा लेने पहुंचे हैं। पिछले चार महीनों से कश्मीर घाटी में बारूदी हवा चल रही है, लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। पिछले लगभग चार महीनों में यहां प्रदर्शन के दौरान करीब 110 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें से अधिकतर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गये हैं।
कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन रविवार को चिदम्बरम उत्तर कश्मीर के शहर बारामुला जाएंगे। शनिवार को वह लद्दाख गए थे, जहां उन्होंने अगस्त में बादल फटने से हुई तबाही के बाद पुर्वास कार्य का जायजा लिया। इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी।
बारामुला में वह पुलिस, अर्धसैनिक बल और जिला प्रशासन की एक उच्चस्तरीय बैठक को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा उनका आम लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है। पिछले चार महीनों से जारी हिंसा से यह शहर भी काफी प्रभावित हुआ है। बारामुला जिले में इस हिंसा में 39 लोग मारे गए थे। बाद में श्रीनगर लौटकर चिदम्बर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में शरीक होंगे, जिसमें राज्य की सुरक्षा स्थिति पर विचार किया जाएगा।इससे पहले चिदम्बरम अगस्त में सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कश्मीर गए थे।













Click it and Unblock the Notifications