कौन बनेगा महाराष्ट्र का बिग बॉस चव्हाण या शिंदे?
वैसे सियासी सरगर्मियां ये कह रही है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार किया जाना तय माना जा रहा है, लिहाजा नए मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलों का बाजार भी बेहद गर्म हैं। सीएम कुर्सी के प्रबल दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं सुशील कुमार शिंदे, जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और इस समय यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री हैं। दूसरा नाम पृथ्वीराज चव्हाण का है, जो कि गांधी परिवार के खास हैं।
तीसरा नाम विलासराव देशमुख का है जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, मौजूदा केन्द्रीय मंत्री हैं पर सहयोगी दलों का विरोध इनकी दावेदारी के आड़े आता है। चौथा नाम नारायण राणे का है,वैसे मुकुल वासनिक का नाम भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए चल रहा है, इनकी ताकत है दलित होना और युवा होना, पर इनके साथ दिक्कत ये है कि मुकुल मुख्यमंत्री बनते हैं, तो छगन भुजबल को उपमुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा, ताकि दलित-मराठा के संतुलन को बरकरार रखा जा सके।













Click it and Unblock the Notifications