बीएचयू के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक छात्र की शनिवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बीएचयू के एनी बेसेन्ट छात्रावास में रहने वाला बीए प्रथम वर्ष का छात्र कृष्ण कुमार सिंह (19) खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया जहां देर रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। id="toptextpromo">साथी
छात्र उसे लेकर तत्काल बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लंका थाना प्रभारी मोहन यादव ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी। बीएचयू लंका थाना क्षेत्र के तहत आता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विषाक्त
भोजन के कारण मौत से इंकार करते हुए यादव ने कहा कि छात्रावास की मेस का वही खाना बाकी सभी छात्रों ने भी खाया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि छात्र को सांप आदि किसी विषैले जंतु ने काट लिया हो। देर रात कुछ छात्रों द्वारा छात्रावास के निकट एक सांप देखे जाने की बात सामने आई थी।











Click it and Unblock the Notifications