सोहराबुद्दीन कांड : अमित शाह को जमानत, राहत में भाजपा
अहमदाबाद। आखिरकार अपने घरेलू झगड़ो में उलझी भाजपा के लिए राहत की बात है क्योंकि सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में गिरफ्तार गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह को शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। शाह को जमानत मिलने से गुजरात सरकार और भाजपा को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी अमित शाह को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत देने का फैसला किया। शाह 25 जुलाई से साबरमती जेल में बंद है।
इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने शाह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ और कौसरबी की नृशंस हत्या के मामले में सीबीआई ने शाह सहित 15 आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए आरोप पत्र में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या के लिए अपहरण, सबूत मिटाने और वसूली सहित कई आरोप लगाए थे।













Click it and Unblock the Notifications