ओबामा के लिए मुंबई में कड़ी सुरक्षा

ओबामा के लिए मुंबई में कड़ी सुरक्षा
विनीत खरे

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मुंबई पहुंचा अमरीकी दल. छह नवंबर से भारत के दौरे पर आ रहे अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए मुंबई में सुरक्षा काफ़ी बढ़ा दी गई है. ओबामा का पहला पड़ाव मुंबई है.

पुलिस अधिकारी औपचारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन अख़बारों में सूत्रों के हवाले से छप रही रिपोर्टों के मुताबिक अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत के बाद सुरक्षा को कड़ा बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं.

ज़्यादा ध्यान समुद्री सुरक्षा पर दिया गया है. मुंबई हार्बर, गेटवे ऑफ़ इंडिया जैसी जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अपनी यात्रा के दौरान बराक ओबामा मुंबई के ताज पैलेस होटल में रुकेंगे जहाँ से अरब सागर का सुंदर नज़ारा दिखाई देता है.

प्रशासन की कोशिश है कि ओबामा की यात्रा के दौरान कोई नाव या मछली पकड़ने वाली बड़ी नाव या जहाज़ समुद्री किनारे से दूर रहे. नावों के मालिकों से कहा गया है कि वो पाँच से सात नवंबर के बीच अपनी नौकाएँ नहीं चलाएं. उनसे अपने यहाँ काम करने वालों के पहचान पत्रों को नज़दीकी पुलिस स्टेशनों में जमा करने के लिए कहा गया है.

एलीफ़ैंटा जल वहातुक सहकारी संस्था मर्यादित के महासचिव इक़बाल मुक़द्दम ने अख़बार मिड-डे को इसकी पुष्टि की और कहा कि प्रशासन के इन कदमों से उनकी जीविका पर असर पड़ेगा. इनमें से कई नौकाएँ सैलानियों को गेटवे ऑफ़ इंडिया से एलिफ़ैंटा गुफ़ाओं तक ले जाती हैं और ये सैलानियों में बेहद लोकप्रिय हैं.

बीएमसी का कहना है कि ओबामा की यात्रा को देखते हुए सड़कों के गड्ढों को भरा जा रहा है, उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए काम किया जा रहा है और वर्ली इलाके में समुद्र के किनारे ताड़ के पेड़ लगाए जा रहे हैं.

इससे पहले ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि ओबामा की सुरक्षा से जुड़े साज़ो सामान को विमान से मुंबई हवाई अड्डे लाया गया है. अमरीकी सुरक्षा अधिकारी भी उन स्थानों का जायज़ा ले रहे हैं जहाँ बराक ओबामा को जाना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+