वार्ता शुरू, मनमोहन ने जियाबाओ को दिया निमंत्रण

Manmohan Singh, Wen Jiabao
हनोई। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के वेन जियाबाओ वियतनाम में मुलाकात कर रहे हैं। दोनों की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक के प्रमुख मुद्दों में भारत नियंत्रित कश्‍मीर के निवासियों को अलग से वीजा जारी करने की नीति और चीन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य शामिल हैं। हालांकि इस पर अभी असमंजस बना हुआ है कि दोनों देश आपसी विश्‍वास को बनाए रखने में कामयाब होते हैं या नहीं।

जापान और मलेशिया से आर्थिक समझौते करने के बाद मनमोहन सिंह तीन एशियाई देशों के अपने दौरे के अंतिम पड़ाव पर गुरुवार को वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे। वह यहां भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्‍मेलन से पहले उन्‍होंने चीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

अधिकारियों के मुताबिक इस मौके पर मनमोहन सिंह ने जियाबाओ को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्‍हें स्‍वीकार भी कर लिया है। खबर है कि वो दिसंबर में आ सकते हैं। उधर जियाबाओ ने भारत के साथ सभी मुद्दों को सुलझाने की बात कही।

इससे पहले मनमोहन सिंह के मलेशिया दौरे की सबसे बड़ी सफलता व्यापाक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) रहा। बुधवार को प्रधानमंत्री सिंह और उनके मलेशियाई समकक्ष नजीब तुन रजाक ने सीईसीए पर बातचीत को अंतिम रूप दे दिया। दोनों नेताओं की ओर से कहा गया कि आर्थिक सहयोग समझौते पर अगले वर्ष 31 जनवरी तक हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे और एक जुलाई से यह करार प्रभावी हो जाएगा। इस समझौते के जरिए दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को वर्ष 2015 तक 15 अरब डॉलर ले जाना चाहते हैं।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि सीईसीए भारत और मलेशिया के संबंधों में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और दूसरे आर्थिक जुड़ावों को उत्साहजनक बढ़ावा मिलेगा। व्यापारिक मसलों के अलावा दोनों नेताओं ने सैन्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, उच्च शिक्षा और वीजा मसले भी बातचीत की। प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि इस दौरे पर उनकी वार्ता से दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी की बुनियाद पड़ी है। उन्होंने कहा, "सीईसीए से हमारे आर्थिक रिश्तों में बहुत ठोस बदलाव आएगा।"

सिंह और रजाक ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पारम्परिक औषधि, सेवाओं में सहयोग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में सहयोग से जुड़े समझौते शामिल हैं। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सहित कई अन्य मसलों पर मिलकर काम करने की सहमति जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+