हरियाणा में दौड़ेंगी दिल्‍ली की 'किलर ब्‍लू-लाइन' बसें

चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में अनेक हादसों को अंजाम दे चुकी तथा 'किलर बसों' के नाम से बदनाम हुईं ब्लू-लाइन बसें अब हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी। एनसीआर में शामिल जिलों के लिए लागू हुई नई परिवहन नीति के तहत यह फैसला परिवहन विभाग ने लिया है।

एनसीआर के लिए दिए जाने वाले परमिटों के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अधिकारियों की माने तो रेवाड़ी और अलवर के कस्बों के लिए प्राइवेट ऑपरेटरों को ब्लू लाइन बसों का परमिट देने की योजना है। इसके लिए ऑपरेटरों को नए सिरे से एनसीआर के परमिट लेने होंगे।

इस अधिसूचना से यह पूरी संभवना बन गई है कि दिल्ली की सड़कों से हटने के बाद ब्लू लाइन बसें गुडग़ांव, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, सोनीपत, रोहतक, बहादुरगढ़, झज्जर और रेवाड़ी, आदि के रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी।

दिल्ली सरकार ने हरियाणा के अलावा राजस्थान के एनसीआर में भी यह अधिसूचना जारी की है। एनसीआर के जिलों में बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए एनसीआर परमिट नीति लागू की गई है, जिसके तहत इसमें शामिल जिलों में ही रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को इसका परमिट मिलेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्राइवेट ब्लू लाइन बसों के कारण बढ़ रहे हादसों की संख्या को देखते हुए दिल्ली से इन को हटाने का फैसला लिया है। इसके तहत 1600 बसें गुरूवार से चलना बंद हो गई हैं। ब्लू लाइन के 2000 से 2010 तक इतिहास पर गौर फरामाया जाए तो पता चलेगा कि ब्लू लाइन से हुए सड़क हादसों में अब तक 1072 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

According to new planning of NCR transport, the so called 'Killer Blue-line' buses of Delhi will soon run on Haryana roads. Region includes Gurgaon, Faridabad, Palwal, Mewat, etc.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+