अशोक चव्हाण का 'आदर्श घोटाला', फ्लैट के बदले दी थी जमीन !
सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण उस समय राजस्व मंत्री थे और उन्होंने आदर्श सोसायटी को बिल्डिंग बनाने के लिए जमीन इस शर्त पर दी थी कि इसमें सामान्य नागरिकों को भी फ्लैट आवंटित किए जाएं।
सूत्रों की मानें तो आदर्श सोसायटी के अधिकारियों और तत्कालीन राजस्व मंत्री अशोक चव्हाण के बीच 3 जनवरी 2000 को हुई मुलाकात में जमीन के बदले फ्लैट आवंटित करने की शर्त रखी गई थी। एक निजी टीवी चैनल के अनुसार इस संदर्भ में सोसायटी की ओर से 20 जून 2000 को अशोक चव्हाण के नाम लिखा गया एक खत प्राप्त हुआ है, जिससे सौदेबाजी का खुलासा होता है।
खत में साफ तौर पर लिखा गया है कि "महोदय, हमारे 3 जनवरी 2000 के पत्र और आपसे मुलाकात के बाद हमारी सोसायटी का निवेदन है हमें जमीन उपलब्ध कराई जाए। हमारी सोसयटी सेना के कर्मचरियों के अलावा सामान्य नागरिकों को भी फ्लैट देने को तैयार हैं। रक्षा सेवाओं के 31 सदस्यों की लिस्ट इस पत्र के साथ हैं।"













Click it and Unblock the Notifications