3 साल की बच्ची की हत्या कर शव पर एसिड डाला!

Murder
लंदन। ब्रिटेन में एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी की पहले चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को एसिड डालकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।

यह मामला ब्रिटेन के शहर बर्मिघम का है। यहां की एक अदालत में बेटी की हत्या की आरोपी महिला इमान उमर योसेफ के खिलाफ मंगलवार को मुकदमे की कार्रवाई आरंभ हुई।

सोमालियाई मूल की इस महिला पर आरोप है कि उसने अपनी तीन साल की बच्ची आलिया अहमद जमा की हत्या कर दी और फिर उसके शव पर एसिड उड़ेल दिया ताकि उसके शव की शिनाख्त न हो सके और हत्या के बारे में भी पता न चल सके।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार अभियोजन पक्ष के वकील जेम्स बर्बिज ने बताया, "पुलिस अधिकारी जब महिला के फ्लैट पर पहुंचे तो दुर्गन्ध की वजह से उन्हें संदेह हुआ और इसके बाद पता चला कि तीन साल की आलिया का शव वहां पड़ा है। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि हत्या कैसे हुई, इसकी पहचान कर पाना मुश्किल था।"

एक फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर जेम्स लुकास ने अदालत को बताया कि आलिया के शरीर पर घाव के कई निशान थे। योसेफ वर्ष 2007 में हॉलैंड से ब्रिटेन पहुंची थी। उसके परिवार वालों का कहना है कि योसेफ लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+