बाल ठाकरे बोले, चूहों की सेना है मनसे!

बाल ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में मनसे का बगैर नाम लिये लिखा है कि यह पार्टी चूहों की सेना है। इस पार्टी ने शिवसेना के नारियल खाकर उन्हीं पर हल्ला बोल रही है। जो बच्चा मातोश्री की छाया में पला बढ़ा, जिस बच्चे को कंधे पर बिठाकर घुमाया और छत पर ले जाकर हवाई जहाज दिखाते थे, आज वही बच्चा ठाकरे परिवार के नाम पर शोर मचा रहा है। ऐसा होगा यह कभी सोचा भी नहीं था।
उन्होंने आगे लिखा कि परिवार से अलग हुए उस बच्चे के पास अपनी खुद की कोई सोच नहीं है। वो हमारी ही नकल करता है। गौरतलब है कि स्थानीय चुनाव के लिए प्रचार सभा के दौरान बाल ठाकरे पर निशाना साधते हुए पिरवारवाद का आरोप लगाया था। उसी के बाद से चाचा-भतीजे के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications