अजमेर ब्लास्ट पर ATS करेगी RSS नेता इंद्रेश कुमार से पूछताछ

जयपुर। अजमेर ब्लास्ट मामले की छानबीन में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का नाम आने से जहां आरएसएस एक तिलमिलाई हुई है वहीं इस मामले पर राजस्थान के गृह मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि राज्य पुलिस का आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) अजमेर बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक इंद्रेश कुमार से पूछताछ करेगा।

बुधवार को जयपुर में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद धारीवाल ने पत्रकारों को बताया कि अजमेर बम धमाके के मामले में शीघ्र ही नया खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास इस बात के सबूत हैं कि आरएसएस के कई नेता धमाके से जुड़े हो सकते हैं। एटीएस शीघ्र ही जांच की कार्रवाई तेज करेगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने संघ के पूर्व सरसंघ के. सी. सुदशर्न के खिलाफ टिप्पणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+