बिहार चुनाव: छठे चरण की अधिसूचना जारी

Bihar Assembly Polls
पटना। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 26 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी।

राज्य के निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्यपाल देवानंद कुंवर के आदेश के बाद छठे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना जारी होते ही इन सीटों के लिए प्रत्याशी अब अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया तीन नवम्बर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच चार नवम्बर को होगी जबकि प्रत्याशी अपने नाम छह नवम्बर तक वापस ले सकेंगे। छठे चरण के लिए मतदान 20 नवम्बर को होगा। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गया, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इनमे अधिकांश क्षेत्र नक्सल प्रभावित माने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+