मन में हो विश्वास तो हर चीज संभव

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। आत्मविश्वास के साथ हर चीज संभव है। विश्वास में इतनी शक्ति है कि हर कठिन कार्य संभव हो सकता है, कोई भी कार्य असंभव नहीं है। ऐसे कई उदाहरण बताए जा सकते हैं, जिनमें लोगों ने सकारात्मक विचार तथा आत्मविश्वास से अनहोनी को होनी करके दिखाया है। न्यूटन, एडिसन जैसे महान वैज्ञानिकों ने जो आविष्कार किए, वे उनके विश्वास, मेहनत, कार्य की निरंतरता के फल हैं।

इसलिए अपने विचारों और विश्वास को निरंतरता से सकारात्मक बनाए रखें। घटनाओं को देखकर इंसान घबरा जाता है। जिससे उसका विश्वास डगमगाने लगता है। काली रात को देखकर इंसान सबेरे की किरण को भूल जाता है। यह बात ध्यान में रखते हुए हर घटना में, चाहे वह कितनी भी नकारात्मक क्यों न हो, हमें अपने विश्वास को थामे रखना है।

शुरू-शुरू में जब इंसान सकारात्मक विचारक बनने लगता है, तब बीच-बीच में एक नकारात्मक विचार आ ही जाता है। जैसे, दो देशों की टीम मैदान पर खेल रही हैं, दोनों देशों के लोग चारों तरफ बैठे हुए हैं। किसी टीम के एक खिलाड़ी के आउट होने पर लोगों का विश्वास डगमगा जाता है। वह खिलाड़ी जिस टीम में खेल रहा था वह टीम पिछड़ जाती है, वहां पर दूसरी टीम का विश्वास बढ़ जाता है। एक घटना ने, एक नकारात्मक विचार ने पूरी टीम के विश्वास को हिला दिया। जिस देश के लोगों और खिलाड़ियों का विश्वास अटल रहता है, वह टीम सदा जीत जाती है। इसका अर्थ है कि मिला-जुला विश्वास भी देश के विकास तथा जीत में सहयोग करता है।

विश्व के सारे लोग यदि विश्वास की शक्ति को जान जाएं तो विश्व की सारी समस्याओं को विश्वास की शक्ति द्वारा खत्म किया जा सकता है। खेल के इस उदाहरण से आपने विश्वास की महान शक्ति का दर्शन किया। अब आप यह ठान लें कि किसी भी तरह आप अपना विश्वास हिलने नहीं देंगे। घटनाएं तो आती-जाती रहेंगी, मगर आप वह घटना सही दृष्टिकोण से देखते हुए अपना विश्वास प्रकट करेंगे।

मनन करें :

* हर बात पर अविश्वास करनेवाले मन का ही विश्वास बढ़ाने के लिए निमित्त (कारण) बनाएं।

* जब भी मन में नकारात्मक पंक्ति आए, तब उसके साथ 'लेकिन' शब्द जोड़कर उसे सकारात्मक बनाएं।

* हम बाहर से कैसे दीखते हैं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हमारे विचार सकारात्मक हैं या नकारात्मक।

* हमें ऐसे ही लोगों के संग रहना है जिनसे हमें प्रोत्साहन, साहस, विश्वास, अच्छी आदतें मिलें।

* जब आप नकारात्मक लोगों की गहराई में जाएंगे तब आपको उनमें भी कुछ सकारात्मक बातें दिखाई देंगी।

* हमारा नजरिया यह तय करता है कि हम असफलता को किस तरह से लेते हैं।

* जो इंसान सकारात्मक सोचता है और उसके पास विश्व की सकारात्मक शक्ति पहुंचती है।

* जीवन में बहुत सारी घटनाएं होंगी, मगर उन घटनाओं को सही दृष्टिकोण से देखनी है।

* सकारात्मक विचार आत्मविश्वास के शिखर की बुनियाद है।

(डायमंड पॉकेट बुक्स प्रा. लि. द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'आत्मविश्वास सफलता का द्वार' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+