ट्विटर और फेसबुक पर झूठ बोलते हैं लोग!

सर्वेक्षण में कहा गया है कि किसी आदमी से आमने-सामने बात करने की तुलना में कोई व्यक्ति फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से उसी व्यक्ति से आमतौर पर झूठ बोलता है।
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल किए गए 2000 लोगों में से 20 फीसदी ने ही स्वीकार किया है कि ट्विटर पर संदेश भेजने के दौरान वे ईमानदारी का पालन करते हैं।
दूसरी ओर, सर्वेक्षण में शामिल एक तिहाई लोगों ने यह माना है कि वे किसी व्यक्ति से आमने-सामने मुखातिब होने के दौरान ज्यादा सच्चाई से पेश आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications