इंडोनेशिया में 'सुनामी' से 113 की मौत

Tsunami
जकार्ता। इंडोनेशिया के मेनतावे द्वीप पर शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद आए 'सुनामी' से कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग लापता हैं। 'सुनामी' की लहरें तीन मीटर से अधिक ऊपर उठी थी। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

पश्चिम सुमात्रा प्रांत स्थित 'द डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी' ने बताया कि सोमवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद आए 'सुनामी' ने द्वीप के दस गांवों में बुरी तरह क्षति पहुंचाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संकट केंद्र के प्रमुख मुजिआर्तो ने बताया कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार, "113 लोग मारे गए हैं, जबकि कम से कम 150 लोग लापता हैं।"

'द नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी' ने बताया कि ज्यादातर मौतें पगई उतारा और पगई सेलातान जिलों में हुई हैं। लहरों से 645 परिवारों के विस्थापित और कई घरों के तबाह होने की सूचना है।

भूकंप आने के एक घंटे बाद ही अधिकारियों ने 'सुनामी' आने की चेतावनी जारी कर दी थी। एजेंसी के प्रमुख हारमेनस्याह ने बताया, "संचार व्यवस्था में व्यवधान होने की वजह से इस आपदा के बारे में सूचना देर से मिली।" उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 'सुनामी' की लहरों में दर्जनों घर बह गए और तबाह हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+