बदल दिया बिहार जादूगर 'नीतीश' ने : भाजपा
मौके की नजाकत को भांपते हुए कमल सिर्फ और सिर्फ नीतीश के कसीदे पढ़ रहा है। इसी चलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'जादूगर' करार दिया है और कहा है कि राज्य में नीतीश के नेतृत्व में काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) दो राजनीतिक दल हैं जिनका गठबंधन है। ये दोनों दल एक साझा कार्यक्रम के तहत सरकार चलाते हैं।
बिहार में चुनाव प्रचार करने आईं सुषमा ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, " गुजरात में अगर वहां के जादूगर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं तो यहां के जादूगर नीतीश कुमार और सुशील मोदी हैं। इस स्थिति में नरेन्द्र मोदी को यहां आने की क्या आवश्यकता। " सुषमा ने कहा, "भाजपा एवं जद (यु) दो दल हैं और दोनों की अपनी-अपनी विचारधारा है। अगर विचारधारा एक ही होती तो फिर दो दल होने की क्या आवश्यकता थी।"
उन्होंने कहा, "बिहार में काफी बदलाव हुआ है। इससे बड़ा परिवर्तन बिहार में कभी नहीं हुआ है। ऐसे में इस परिवर्तन को जारी रखने के लिए यहां के लोग नीतीश कुमार को एक और मौका देंगे।"













Click it and Unblock the Notifications